बड़गांव: खेरोदा में जाट समाज के श्रीचारभुजा नाथ मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के लिए निकाली गई भव्य कलश यात्रा
उदयपुर जिले के खेरोदा में जाट समाज के श्रीचारभुजा नाथ मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर रविवार शाम 5 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कस्बे में नवनिर्मित श्री चारभुजा नाथ मंदिर केजा जाट(सारण,पूनिया) की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव एवं कलश यात्रा महोत्सव का आयोजन हुआ। जिसमें कलश यात्रा निकाली गई।