बड़गांव: उदयपुर में जिला स्तरीय इंस्पायर अवार्ड मानक प्रदर्शनी संपन्न, 20 बालकों को दिए गए पुरस्कार
उदयपुर, 9 फरवरी – बाल वैज्ञानिकों के नवाचार को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से तीन दिवसीय जिला स्तरीय इंस्पायर अवार्ड मानक प्रदर्शनी बाल शिक्षा सदन उच्च माध्यमिक विद्यालय में संपन्न हुई। प्रतियोगिता में 204 बाल वैज्ञानिकों ने भाग लिया, जिनमें से 20 सर्वश्रेष्ठ मॉडल राज्य स्तर के लिए चयनित किए गए। जूरी ने विभिन्न मापदंडों के आधार पर विजेताओं का चयन किया।