बन्नापुर तिराहे पर सुबह छह बजे से बिकने लगती है देशी शराब
सुबह-सुबह शराब की बिक्री से महिलाओं में आक्रोश, आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
#हरदोई। बघौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत बन्नापुर तिराहे पर सुबह होते ही देशी शराब की बिक्री शुरू होने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, यहां एक लकड़ी के खोखे से सुबह करीब छह बजे से लेकर दस बजे तक खुलेआम देशी शराब बेची जाती है।
सुबह-सुबह शराब की बिक्री होने से क्षेत्र का माहौल प्रभावित होने की बात कही जा रही है। इसको लेकर स्थानीय महिलाओं में काफी आक्रोश व्याप्त है। महिलाओं का कहना है कि सुबह के समय जब लोग अपने दैनिक कार्यों के लिए घरों से निकलते हैं, तब इस तरह शराब की बिक्री होना चिंता का विषय है।
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि सुबह के समय शराब की बिक्री पर कोई प्रभावी रोक नहीं लग पा रही है। ग्रामीणों और क्षेत्रीय महिलाओं ने उच्चाधिकारियों से मामले का संज्ञान लेकर जांच कराने तथा निर्धारित समय से पहले शराब की बिक्री पर तत्काल प्रतिबंध लगाने की मांग की है।
अब देखना यह है कि आबकारी विभाग और संबंधित अधिकारी इस मामले में क्या कार्रवाई करते हैं और बन्नापुर तिराहे पर सुबह-सुबह होने वाली शराब की बिक्री पर कब तक रोक लग पाती है।
#TheTelecast
Hardoi, Hardoi | Nov 10, 2026