शाहजहांपुर: जुआं और शराब को लेकर भिड़े दो पक्ष, ईंट-पत्थर के बाद चली गोलियां
शाहजहांपुर:आरसी मिशन थाना क्षेत्र के मोहल्ला नई बस्ती में सोमवार को दो पक्षों के बीच विवाद के बाद जमकर मारपीट हुई। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर बरसाने लगे। इस दौरान फायरिंग किए जाने की भी जानकारी सामने आई है।
जुआ खेलने और शराब पीने को लेकर हुआ था विवाद
बताया जा रहा है कि जुआ खेलने और शराब पीने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था, जिसने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया।
दिनदहाड़े फायरिंग से इलाके में फैली दहशत
दिनदहाड़े हुई फायरिंग से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। घटना के दौरान एक युवक हाथ में तमंचा लेकर फायरिंग करता हुआ भी दिखाई दिया।
Hardoi, Hardoi | Nov 10, 2026