हरदोई: सुरसा थाना क्षेत्र में महिलाओं ने शुरू किया नशा मुक्ति अभियान, शराब के ठेके पर की तोड़फोड़
हरदोई जनपद के सुरसा थाना क्षेत्र के अंतर्गत महिलाओं ने शराब के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए नशा मुक्ति अभियान की शुरुआत की है। शराब से परेशान होकर थाना सुरसा क्षेत्र के गांव जुरा में महिलाओं ने एकजुट होकर शराब के ठेके पर जमकर तोड़फोड़ की।
सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल
शराब के ठेके पर महिलाओं द्वारा की गई तोड़फोड़ और आक्रोश का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं और महिलाओं के इस नशा मुक्ति अभियान की चारों ओर चर्चा हो रही है।
Hardoi, Hardoi | Nov 10, 2026