शाहजहांपुर: निगोही क्षेत्र में पेड़ से लटके मिले दो किशोरियों के शव, पुलिस जांच में जुटी
शाहजहांपुर जिले के निगोही थाना क्षेत्र अंतर्गत हरैया गांव में सोमवार सुबह करीब 8 बजे पेड़ से लटके दो किशोरियों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
17 और 15 वर्ष बताई जा रही उम्र
मृतक किशोरियों की उम्र क्रमश: 17 वर्ष और 15 वर्ष बताई गई है। दोनों किशोरियां एक ही जाति की थीं तथा उनके घर आपस में करीब 200 मीटर की दूरी पर स्थित हैं।
पुलिस और फील्ड यूनिट ने संभाला मोर्चा
ग्रामीणों द्वारा दी गई सूचना के आधार पर स्थानीय पुलिस और फील्ड यूनिट की टीम तत्काल मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की ओर से फिलहाल किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया गया है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।
Hardoi, Hardoi | Nov 10, 2026