जींद सरकारी अस्पताल में गरीब मरीज से मारपीट पर बिफरे डिप्टी स्पीकर कृष्ण मिड्ढा, चंडीगढ़ से पहुँचकर डॉक्टरों की लगाई क्लास
(हरियाणा):जींद के सरकारी अस्पताल में दवाई लेने आए एक गरीब व्यक्ति के साथ डॉक्टर के कहने पर सुरक्षा गार्ड द्वारा मारपीट किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है।
घटना की जानकारी मिलते ही जींद के विधायक एवं हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर कृष्ण मिड्ढा सीधे चंडीगढ़ से जींद के सरकारी अस्पताल पहुँचे। उन्होंने अस्पताल प्रशासन और डॉक्टरों की जमकर क्लास लगाई तथा मामले में सख्त रवैया अपनाते हुए कड़ी फटकार लगाई।
गरीब मरीज के समर्थन में उतरे डिप्टी स्पीकर:
अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों और अधिकारियों की बैठक लेकर उन्होंने स्पष्ट हिदायत दी कि आम और गरीब जनता के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार या अमानवीय व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विधायक के इस त्वरित कदम और कड़े रुख की स्थानीय जनता में काफी सराहना हो रही है।
Hardoi, Hardoi | Nov 10, 2026