डेगाना: नायब तहसीलदार और दो पटवारी के तबादले के बाद डेगाना में बार संघ का आंदोलन समाप्त हुआ
Degana, Nagaur | Feb 7, 2026 डेगाना बार संघ का नायब तहसीलदार राधिका चौधरी के खिलाफ चल रहा धरना आखिरकार समाप्त हुआ। प्रशासन के आग्रह एवं अधिवक्ताओं की मांगों पर सहमति बनने के बाद धरना समाप्त किया गया। सहमति के दौरान नायब तहसीलदार एवं दो पटवारी के तबादले किए गए। नायब तहसीलदार एवं वकीलों के बीच जोरदार टकराव हुआ था।