डेगाना: तहसीलदार और वकील के बीच विवाद का मामला गर्माया, डेगाना में वकीलों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना
Degana, Nagaur | Feb 4, 2026 सांजू तहसीलदार एवं डेगाना के वकील के बीच हुए विवाद का मामला लगातार तेज होता जा रहा है। इसको लेकर डेगाना बार संघ सहित अन्य लोगों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया। उन्होंने कहा कि तहसीलदार सांजू, एसडीएम डेगाना एवं पटवारी के निलंबन होने तक धरना जारी रहेगा।