डेगाना के सराफा बाजार में एक चौकाने वाली वारदात हुई। जानकारी के अनुसार 7 ग्राम सोने की चेन जो कि लगभग ₹100000 कीमत की थी उसे एक कबूतर अपनी चोंच में उड़ा कर ले गया। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठे हो गए। इसके बाद जब कबूतर उड़ने लगा तो वह चैन नीचे गिर गई।