डेगाना: डेगाना में हाईवे पर पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, एक युवक गंभीर घायल, गाड़ी बेकाबू होकर पलटी
Degana, Nagaur | Feb 2, 2026 डेगाना खाटू नेशनल हाईवे पर सोमवार को एक सड़क हादसा हो गया। एक ओवरलोड पिकअप ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर के बाद गाड़ी भी पलटी खा गई। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची एवं घटना की जानकारी ली।