पोड़ैयाहाट: लंबित मांगों को लेकर बैंक कर्मचारी 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय अखिल भारतीय बैंक हड़ताल करेंगे
लंबित मांगों को ले बैंक कर्मचारी 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय अखिल भारतीय बैंक हड़ताल करने जा रहे हैं।इसी माह 11तारीख को एक दिवसीय बैंक हड़ताल हो चुकी है।पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करने सहित अन्य लंबित मुद्दों पर ठोस समाधान की मांग बैंक कर्मी कर रहे हैं।सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के साथ क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों के कर्मचारी भी इस आंदोलन में शामिल हैं।