लालबर्रा: लालबर्रा के ऐतिहासिक बजरंग मंदिर में अखंड रामायण पाठ हवन-पूजन और भंडारे के साथ संपन्न हुआ
लालबर्रा। नगर के ऐतिहासिक बजरंग मंदिर में सावन मास के पावन अवसर पर आयोजित अखंड श्री रामचरितमानस पाठ का 30 अगस्त को विधि-विधान से हवन-पूजन, पूर्णाहुति एवं विशाल महाप्रसादी (भंडारे) वितरण के साथ समापन हुआ। विगत 46 वर्षों की अपनी अटूट और समृद्ध परंपरा का निर्वहन करते हुए, इस वर्ष भी गत 30 जुलाई से मंदिर परिसर में अखंड रामायण पाठ की निरंतर धारा बह रही थी। पूरे