ग्यारसपुर: शिक्षा व्यवस्था में सुधार पर बैठक, ग्यारसपुर के प्राचार्य भी हुए शामिल
विदिशा के उत्कृष्ट विद्यालय में शिक्षा विभाग द्वारा प्राचार्य एवं संकुल प्राचार्यों की शनिवार दोपहर 12 बजे बैठक आयोजित की गई। बैठक के पहले चरण में जिले के चार विकासखंडों के प्राचार्य और संकुल प्राचार्य शामिल हुए, जिसमें ग्यारसपुर के शिक्षक भी शामिल रहे। बैठक में स्कूलों की स्थिति, जर्जर भवन, पाठ्य पुस्तकों व साइकिल वितरण, शिक्षकों की शत-प्रतिशत उपस्थित रहे।