कृषि रथ अभियान के तहत ग्यारसपुर विकासखंड में किसानों के लिए 54 कृषि शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों में 1907 किसानों ने सहभागिता कर शासन की योजनाओं और आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी प्राप्त की।शिविरों के माध्यम से किसानों को उन्नत बीज, फसल प्रबंधन, प्राकृतिक खेती और मृदा परीक्षण की जानकारी दी गई।