ग्यारसपुर: ग्यारसपुर के खिरिया जागीर में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के बीच क्रिकेट फाइनल आयोजित
खिरिया जागीर के खैहरयाई मैदान में सोमवार दोपहर 2:00 बजे क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खेला गया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय गुर्जर, खिरिया जागीर सरपंच निरंजन कुशवाहा, राजवीर गुर्जर सहित कई सम्माननीय जनप्रतिनिधि एवं पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और खेल भावना से प्रतियोगिता संपन्न होने पर विजेता टीम को बधाई दी।