मंगलवार सुबह 11 बजे ग्यारसपुर क्षेत्र की डेकी नाथ पहाड़ी पर तेंदुआ देखे जाने की सूचना से आसपास के ग्रामीणों में भय का माहौल बन गया है। ग्रामीणों के अनुसार सुबह के समय पहाड़ी क्षेत्र में तेंदुआ दिखाई दिया, जिसके बाद लोगों ने अपने घरों से बाहर निकलना कम कर दिया है।सूचना मिलते ही वन विभाग को अवगत कराया गया है।