बास्तानार: बास्तानार में भीम आर्मी की बैठक, संगठन विस्तार और मूलनिवासी समाज के अधिकारों पर बनी रणनीति
बस्तर जिले के बास्तानार ब्लॉक में भीम आर्मी भारत एकता मिशन की ब्लॉक टीम के साथ संगठन की मजबूती और मूलनिवासी समाज के संवैधानिक अधिकारों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के साथ गांव-गांव तक अपनी पहुंच बढ़ाने और समाज के लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने की रणनीति पर चर्चा हुई।