घाटमपुर: सजेती के एक गांव में 17 वर्षीय किशोरी से छेड़छाड़, विरोध करने पर की गई मारपीट व धमकी
सजेती थाना क्षेत्र के एक गांव में 17 वर्षीय किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने के प्रयास, विरोध करने पर मारपीट और धमकी देने का मामला सामने आया है। किशोरी की मां ने सजेती थाने में पुलिस को तहरीर देकर आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।