पटियाली: ग्राम करनपुर के पास किराया मांगने पर ई-रिक्शा चालक को पीटा, तीन लोगों पर लगे आरोप
पटियाली। पटियाली-सिढ़पुरा मार्ग पर ग्राम करनपुर स्थित ईंट भट्ठे के पास किराया मांगने पर तीन लोगों ने ई-रिक्शा चालक भूरे राईन निवासी मोहल्ला सराफा पटियाली के साथ मारपीट कर दी। हमले में चालक के सिर और शरीर में कई गंभीर चोटें आईं। पीड़ित ने एक नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराकर जांच शुरू कर दी है।