कटकमदाग: रेलवे स्टेशन रोड के नाले में मिला एक व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका से सनसनी
हजारीबाग के रेलवे स्टेशन रोड स्थित कुद रज्जा नगर के सोती पुल के नीचे नाले में मोहम्मद आलम अंसारी का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक हबीबी नगर खिरगांव का रहने वाला था और वर्तमान में डामोडीह में किराये के मकान में रहकर कुली का काम करता था।परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से निष्पक्ष जांच, घटना का जल्द खुलासा और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की