प्रतापगढ़: जिलाधिकारी ने कैम्प कार्यालय में राजस्व प्रशासन एवं कर-करेत्तर राजस्व संग्रह की समीक्षा बैठक की
जिलाधिकारी संजीव रंजन की अध्यक्षता में मंगलवार शाम 6 बजे कैम्प कार्यालय के सभागार में राजस्व प्रशासन एवं कर-करेत्तर राजस्व संग्रह की समीक्षा की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने खनन, आबकारी, परिवहन विभाग, स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन, विद्युत, मण्डी, वन विभाग, वाणिज्य कर सहित अन्य विभागों के राजस्व वसूली की समीक्षा की गयी।