प्रतापगढ़: शहर में अभियान चलाकर पुलिस ने 111 वाहनों का चालान किया, 2 वाहन किए सीज
शहर में पुलिस ने मंगलवार शाम 5 बजे तक अभियान चलाकर सड़कों पर अवैध पार्किंग और बेतरतीब खड़ी वाहनों पर बड़ी कार्यवाही की । सीओ ने बताया की चेकिंग के दौरान 02 वाहन सीज किए गए, जबकि 111 वाहनों का चालान किया गया। अवैध पार्किंग में 05 वाहनों पर कुल 8500 रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा, 05 वाहनों को क्रेन से उठवाया गया।