प्रतापगढ़: जिला कारागार से कैदियों द्वारा निर्मित आंवला उत्पादों की एक बड़ी खेप महाकुंभ प्रयागराज भेजी गई
महाकुंभ 2025 के अवसर पर प्रतापगढ़ जिला कारागार से मंगलवार को दोपहर 2 बजे वैदिक विधि-विधान के अनुसार आंवला उत्पादों की एक बड़ी खेप प्रयागराज के लिए भेजी गई है। यह आंवला उत्पाद जिले के वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट में शामिल है, जिसे प्रतापगढ़ जेल में बंदियों द्वारा कुशलता से तैयार किया जाता है।जेल अधीक्षक ऋषभ द्विवेदी ने 200 किलो आंवला उत्पादों को भेजा गया।