दादरी: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासियों ने कैंप कार्यालय पर विभिन्न समस्याओं को लेकर गौतम बुद्ध नगर के सांसद से मुलाकात की
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासियों में रविवार को विभिन्न समस्याओं को लेकर नोएडा के सेक्टर-27 में स्थित कैंप कार्यालय पर गौतम बुद्ध नगर के सांसद डॉ महेश शर्मा से मुलाकात की। इस दौरान स्थानीय लोगों ने सांसद डॉ महेश शर्मा से वार्ता कर विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। वहीं सांसद ने समस्याओं का निस्तारण कराने हेतु मौके से ही संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है।