दादरी: सेक्टर-63 क्षेत्र से पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया, मौके से 3 किलो 400 ग्राम अवैध गांजा बरामद
नोएडा के सेक्टर 63 थाना पुलिस ने शनिवार को चेकिंग के दौरान एक अंतरराज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 3 किलो 400 ग्राम अवैध गांजा भी बरामद कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया है कि अभियुक्त शातिर किस्म का गांजा तस्कर है, जो लंबे समय से बाहर के राज्यों से अवैध गांजा लाकर जनपद में सप्लाई कर रहा था। अभियुक्त को आज जेल भेजा जा रहा है।