दादरी: सेक्टर-116 के पास पुलिस ने एक अंतरराज्यीय वाहन चोर को गिरफ्तार किया, चोरी की 1 मोटरसाइकिल व अवैध तमंचा बरामद
नोएडा के सेक्टर-113 थाना पुलिस ने रविवार को एक अंतरराज्यीय वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से चोरी की एक मोटरसाइकिल व एक तमंचा बरामद कर लिया है। अभियुक्त की पहचान मूल रूप से आलोक के रूप में हुई है। थाना प्रभारी ने बताया है कि अभियुक्त शातिर किस्म का वाहन चोर है, जो जनपद से वाहनों को चुराकर बाहर के राज्यों में बेच रहा था।