दादरी: मेट्रो पिलर के पास पुलिस ने एक अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया, 1 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा बरामद
नोएडा के सेक्टर-63 थाना पुलिस में रविवार को एक अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 1 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा भी बरामद कर लिया है। अभियुक्त की पहचान मूल रूप से आशीष के रूप में हुई है। थाना प्रभारी ने बताया है कि अभियुक्त शातिर किस्म का तस्कर है, जो बाहर के राज्यों के नशीले पदार्थ लाकर जनपद में सप्लाई कर रहा था।