किशनगंज सांसद कानून व्यवस्था एवं विदेश नौकरी के नाम पर ठगी मामलों को लेकर पुलिस कप्तान से मुलाकात
किशनगंज लोकसभा सांसद डॉ. मोहम्मद जावेद आजाद ने आज किशनगंज के पुलिस कप्तान संतोष कुमार से मुलाकात कर जिले की कानून-व्यवस्था सहित विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों के साथ हो रही ठगी एवं इस मामले में गिरफ्तार लोगों के संबंध में विस्तारपूर्वक वार्ता की। वही सांसद ने प्रभावित लोगों की समस्याओं और उनके साथ हुई ठगी को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई की बात रखी। और पुलिस कप्तान ने आश्वस्त किया कि विदेश से जुड़े किसी भी मामले में पीड़ित व्यक्ति लिखित शिकायत दर्ज कराएं, जिसके आधार पर उनके स्तर से आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। वही सांसद ने कहा कि आम लोगों के साथ किसी भी प्रकार की ठगी या अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। #viralreels #viralreelschallenge #viralchallenge #videogames #vacaciones #venezuela #viralpost #newyork #2026Goals