मेजा: यमुनापार क्षेत्र में ईद की नमाज अदा करने के लिए अकीदत मंदों की भारी भीड़, ड्रोन कैमरे से रखी जा रही निगरानी
Meja, Allahabad | Mar 31, 2025 सोमवार को यमुनापार क्षेत्र में सुबह से ही ईद की नमाज अदा करने को लेकर विभिन्न ईदगाह समेत मस्जिदों पर भीड़ देखी जा रही है। जहां अकीदत मंदो के द्वारा शांतिपूर्ण तरीके से अकीदत और एहतराम के साथ अदा की जा रही है। हिंदूओ ने भाईचारे का संदेश देते हुए नमाजियों पर फूल भी बरसाए। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा ड्रोन कैमरे से निगरानी रखी जा रही है।