मेजा: मांडा के युवक ने लड़की को प्रेम जाल में फंसा कर बनाए शारीरिक संबंध, आर्य समाज में रचाई शादी, अब साथ रखने से किया इनकार
Meja, Allahabad | Mar 30, 2025 यमुनापार क्षेत्र के मांडा थाना अंतर्गत उसकी खुर्द हाटा का रहने वाला युवक से कोरांव तहसील क्षेत्र के एक गांव के रहने वाली लड़की से प्रेम प्रसंग हो गया था। दोनों का प्रेम परवान चढ़ा तो वह दोनों साथ जीने मरने की कसम खाई। लड़के ने कई बार लड़की के साथ शारीरिक संबंध बनाया। लड़की प्रेग्नेंट हुई युवक ने दबाव बनाकर अबॉर्शन भी करवा दिया।