नाथनगर: अनाथालय रोड पर झोले में रोता मिला 4 माह का मासूम, टोटो चालक ने घर ले जाकर पुलिस को सौंपा
नगर निगम वार्ड-4 स्थित अनाथालय रोड में गुरुकुल इंटर स्तरीय स्कूल के किनारे गुरुवार अहले सुबह एक चार माह का मासूम झोले में लावारिस हालत में मिला। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर वहां से गुजर रहे टोटो चालक ने उसे देखा तो मानवता दिखाते हुए बच्चे को अपने घर ले गया।