पीरो: पीरो थाना कांड संख्या 198/22 में फरार चल रहे नामजद अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Piro, Bhojpur | Oct 1, 2026 गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रोहतास जिले के नटवार थाना क्षेत्र के राजपुर गांव निवासी कर्मेंद्र चौधरी के पुत्र सुधीर चौधरी के रूप में हुई है। थाना अध्यक्ष के द्वारा गुरुवार की शाम 5:00 के करीब बताया जा रहा है कि सुधीर चौधरी इस मामले में नामजद अभियुक्त था और पुलिस से बचते हुए लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस लगातार उसकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही थी।