बुजुर्ग महिला का एसपी के प्रति उमड़ा स्नेह, माथे को चूमकर दिया आशीर्वाद
जहानाबाद,वृद्धाश्रम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भावनात्मक और आत्मीय माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम के बीच एक बुजुर्ग महिला ने जहानाबाद की एसपी कोटा किरण के प्रति अपनापन जताते हुए उनके माथे को चूमकर आशीर्वाद दिया।
बुजुर्ग महिला के इस स्नेहपूर्ण व्यवहार से वहां मौजूद लोगों के बीच कुछ पल के लिए भावुकता का माहौल बन गया। एसपी ने भी बुजुर्ग महिला के प्रति सम्मान और आत्मीयता प्रदर्शित की।
यह भावुक क्षण वर्दी और पद की औपचारिकता से अलग मानवीय संवेदनाओं और आपसी सम्मान की झलक दिखाता नजर आया।