दुर्गा पूजा को लेकर पूजा पंडालों और प्रमुख मार्गों का एसपी ने किया निरीक्षण
जहानाबाद : आगामी दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर बुधवार को पुलिस अधीक्षक जहानाबाद ने जिले के विभिन्न पूजा पंडालों एवं प्रमुख आवागमन मार्गों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पूजा स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था, विधि-व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और यातायात प्रबंधन का जायजा लिया।
एसपी ने संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने तथा भीड़ वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया। पुलिस प्रशासन की ओर से पर्व के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां की जा रही हैं।