चार आरोपितों के विरुद्ध इश्तिहार का कराया गया तामिला
जहानाबाद : पुलिस अधीक्षक, जहानाबाद के निर्देश पर पुलिस द्वारा विभिन्न मामलों में वांछित चार आरोपितों के खिलाफ जारी इश्तिहार का विधिवत तामिला कराया गया। पुलिस टीम ने संबंधित स्थानों पर पहुंचकर इश्तिहार चस्पा करने की कार्रवाई पूरी की।
पुलिस के अनुसार बेलदारी सैदपुर निवासी गया यादव के पुत्र रुपेश यादव, पांडा बिगहा निवासी किशोर यादव के पुत्र रितु यादव तथा टेहटा निवासी एहसान अहमद के पुत्र विक्की अंसारी और उपेन्द्र प्रसाद के पुत्र प्रमोद कुमार के विरुद्ध निर्गत इश्तिहार का तामिला किया गया है। पुलिस ने नियमानुसार यह कार्रवाई पूरी की।