टीकमगढ़: बगाज माता मंदिर परिसर में एक महिला को सांप ने काटा, जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर
बगाज माता मंदिर परिसर में एक महिला को सांप ने डस लिया। सुंदरपुर गांव निवासी श्रीबाई नाम की महिला बगाज माता मंदिर परिसर में प्रसाद की दुकान लगती है, इसी दौरान उसे एक सांप ने डस दिया जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। परिजन महिला को जिला अस्पताल लाए और उसको मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है।