टीकमगढ़: करवा चौथ पर्व को लेकर टीकमगढ़ शहर में सजा बाजार, कपड़ों और मिठाई की दुकानों पर लगी भीड़
टीकमगढ़ में करवा चौथ के लिए बाजार सज गए हैं। आज बड़ी संख्या में महिलाएं खरीददारी करती नजर आई। गांधी चौराहे के पास एक दर्जन से ज्यादा दुखन लगी हुई है जहां पूजन सामग्री का पूरा सेट लगभग 100 से 150 रुपए में मिल रहा है। करवा चौथ के चलते दिवाली से पहले ही बाजारों में रौनक लौट आई है।