Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Crimenews
No video available

आती थाना Asi को पुलिस इंस्पेक्टर बनने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दिया:- यूवा नेता

3.9k views | Konch, Gaya | Oct 29, 2023

MORE NEWS

#कोंच #जालौन #konchnews #localnews #बुंदेलखंड

#कोंच #जालौन #konchnews #localnews #बुंदेलखंड

Konch, Jalaun | Aug 7, 2026

एसडीएम व एसीएमओ ने निजी अल्ट्रासाउंड सेंटरों का किया औचक निरीक्षण

कोंच। अवैध गतिविधियों पर रोक और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता की जांच के लिए एसडीएम अभिनव कुमार एवं अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अरविंद भूषण ने गुरुवार को नगर के चार निजी अल्ट्रासाउंड सेंटरों का संयुक्त निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान किलकारी मैटरनिटी एवं अल्ट्रासाउंड सेंटर, एसएस ठाकुर अल्ट्रासाउंड सेंटर, डॉ. आरबी जैन अल्ट्रासाउंड सेंटर तथा लाइफ केयर अल्ट्रासाउंड सेंटर के पंजीकरण अभिलेख, अल्ट्रासाउंड मशीनों की स्थिति, अधिकृत ऑपरेटरों की उपलब्धता और मरीजों के रिकॉर्ड की गहन जांच की गई। अधिकारियों ने निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। जांच में सभी केंद्रों पर व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलीं और किसी भी प्रकार की अनियमितता सामने नहीं आई।
#कोंच #जालौन #konchnews #jalaunnews #localnews

एसडीएम व एसीएमओ ने निजी अल्ट्रासाउंड सेंटरों का किया औचक निरीक्षण कोंच। अवैध गतिविधियों पर रोक और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता की जांच के लिए एसडीएम अभिनव कुमार एवं अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अरविंद भूषण ने गुरुवार को नगर के चार निजी अल्ट्रासाउंड सेंटरों का संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान किलकारी मैटरनिटी एवं अल्ट्रासाउंड सेंटर, एसएस ठाकुर अल्ट्रासाउंड सेंटर, डॉ. आरबी जैन अल्ट्रासाउंड सेंटर तथा लाइफ केयर अल्ट्रासाउंड सेंटर के पंजीकरण अभिलेख, अल्ट्रासाउंड मशीनों की स्थिति, अधिकृत ऑपरेटरों की उपलब्धता और मरीजों के रिकॉर्ड की गहन जांच की गई। अधिकारियों ने निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। जांच में सभी केंद्रों पर व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलीं और किसी भी प्रकार की अनियमितता सामने नहीं आई। #कोंच #जालौन #konchnews #jalaunnews #localnews

Konch, Jalaun | Aug 6, 2026

नाबालिक से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल

कोंच। नाबालिग किशोरी को बहला फुसलाकर दुष्कर्म करने और उसे गर्भवती करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक को जेल भेज दिया है। युवक पहले पॉक्सो एक्ट की धाराओं में जेल जा चुका है। अब उसी किशोर के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में भेज गया है। आरोपी रोहित (19) निवासी ग्राम गैंदोली को कोतवाली के मंडी चौकी इंचार्ज एसआई नितिश कुमार और एसआई भीष्मपाल सिंह ने गुरुवार को पंचानन चौराहे के पास से गिरफ्तार कर उसे न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
#कोंच #जालौन #konchnews #jalaunnews #localnews

नाबालिक से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल कोंच। नाबालिग किशोरी को बहला फुसलाकर दुष्कर्म करने और उसे गर्भवती करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक को जेल भेज दिया है। युवक पहले पॉक्सो एक्ट की धाराओं में जेल जा चुका है। अब उसी किशोर के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में भेज गया है। आरोपी रोहित (19) निवासी ग्राम गैंदोली को कोतवाली के मंडी चौकी इंचार्ज एसआई नितिश कुमार और एसआई भीष्मपाल सिंह ने गुरुवार को पंचानन चौराहे के पास से गिरफ्तार कर उसे न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। #कोंच #जालौन #konchnews #jalaunnews #localnews

Konch, Jalaun | Aug 6, 2026

सर्पदंश से 16 वर्षीय किशोर की मौत, घर में मचा कोहराम

कमरे में सो रहे किशोर को सांप ने काटा, सीएचसी कोंच में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

कोंच। कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम सिंहपुरा में गुरुवार को सर्पदंश से 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार ग्राम सिंहपुरा निवासी सुभाष जाटव (16) पुत्र चंदन सिंह अपने कमरे में सो रहा था। इसी दौरान उसे जहरीले सांप ने काट लिया। कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी तो परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच लेकर पहुंचे। सीएचसी में मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद किशोर को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर कैलिया थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किशोर की असमय मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है।
#konchnews #jalaunnews #कोंच #जालौन #bundelkhnd

सर्पदंश से 16 वर्षीय किशोर की मौत, घर में मचा कोहराम कमरे में सो रहे किशोर को सांप ने काटा, सीएचसी कोंच में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित कोंच। कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम सिंहपुरा में गुरुवार को सर्पदंश से 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार ग्राम सिंहपुरा निवासी सुभाष जाटव (16) पुत्र चंदन सिंह अपने कमरे में सो रहा था। इसी दौरान उसे जहरीले सांप ने काट लिया। कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी तो परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच लेकर पहुंचे। सीएचसी में मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद किशोर को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर कैलिया थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किशोर की असमय मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है। #konchnews #jalaunnews #कोंच #जालौन #bundelkhnd

Konch, Jalaun | Aug 6, 2026

चेहल्लुम: मातमी धुनों के बीच निकाले गए ताजिये

पुलिस व प्रशासनिक अफसरों भी सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत साथ रहे

कोंच। कर्बला में इंसानियत की रक्षा करते शहीद हुए इमाम हुसैन और उनके 72 अनुयायियों की याद में नम आंखों के साथ ढोलों की मातमी धुनों के बीच ताजियों का जुलूस निकाला गया। इस दौरान तमाम चौकों पर मजलिस हुई। कई लोगों ने जुलूस के लिए लंगर के इंतजाम भी किए। शांति और सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस व प्रशासनिक अफसर लगातार साथ में रहे।
मंगलवार की रात नगर में चेहल्लुम पर हजरत इमाम हुसैन की याद में ढोलों की मातमी धुनों पर ताजियों का जुलूस निकाला गया। यजीद के जुल्मों के खिलाफ लड़ते लड़ते शहीद हुए इमाम हुसैन के 72 साथियों को याद किया गया। चेहल्लुम पर उनकी शहादत को याद कर सारा माहौल गमगीन हो गया। बच्चा हो या बुजुर्ग हर किसी की आंखें नम थीं और सारा माहाैल गमगीन था। ताजिया जुलूस मंगलवार की रात चंदकुआं चौराहे से उठा और सागर तालाब, नई बस्ती, कटरा बाजार, लवली चौराहा, स्टेट बैंक होकर चौकों से ताजिये लेता हुआ सोमवार की सुबह बजरिया पावर हाउस पहुंचा जहां मेले के रूप में परिवर्तित हो गया। उस्तादों की सरपरस्ती में शागिर्द आग के खेल और बनैती खेलते रहे। इसके बाद ताजिये अपने अपने चौकों पर वापस चले गए। सुबह करीब साढ़े सात बजे कैलिया बस स्टैंड पर मोहम्मद अफजाल खान के आवास के बाहर फातिहा दी गई और लंगर का भी इंतजाम किया गया था। बुधवार अपरान्ह साढ़े तीन बजे एक बार फिर जुलूस शुरू हुआ, अंसारी विरादरी का ताजिया सबसे पहले उठा, इसके बाद निर्धारित रूट पर आगे बढ़ता हुआ जुलूस देर रात कर्बला पहुंचा जहां नम आंखों से ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से एसडीएम अभिनव कुमार यादव, सीओ परमेश्वर प्रसाद के निर्देशन में कोतवाल निगवेंद्र प्रताप सिंह सभी चौकी प्रभारियों व पुलिस बल के साथ ताजिया जुलूस में शामिल रहे। बारिश ने भी ताजिया जुलूस में खलल डाला।

चेहल्लुम: मातमी धुनों के बीच निकाले गए ताजिये पुलिस व प्रशासनिक अफसरों भी सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत साथ रहे कोंच। कर्बला में इंसानियत की रक्षा करते शहीद हुए इमाम हुसैन और उनके 72 अनुयायियों की याद में नम आंखों के साथ ढोलों की मातमी धुनों के बीच ताजियों का जुलूस निकाला गया। इस दौरान तमाम चौकों पर मजलिस हुई। कई लोगों ने जुलूस के लिए लंगर के इंतजाम भी किए। शांति और सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस व प्रशासनिक अफसर लगातार साथ में रहे। मंगलवार की रात नगर में चेहल्लुम पर हजरत इमाम हुसैन की याद में ढोलों की मातमी धुनों पर ताजियों का जुलूस निकाला गया। यजीद के जुल्मों के खिलाफ लड़ते लड़ते शहीद हुए इमाम हुसैन के 72 साथियों को याद किया गया। चेहल्लुम पर उनकी शहादत को याद कर सारा माहौल गमगीन हो गया। बच्चा हो या बुजुर्ग हर किसी की आंखें नम थीं और सारा माहाैल गमगीन था। ताजिया जुलूस मंगलवार की रात चंदकुआं चौराहे से उठा और सागर तालाब, नई बस्ती, कटरा बाजार, लवली चौराहा, स्टेट बैंक होकर चौकों से ताजिये लेता हुआ सोमवार की सुबह बजरिया पावर हाउस पहुंचा जहां मेले के रूप में परिवर्तित हो गया। उस्तादों की सरपरस्ती में शागिर्द आग के खेल और बनैती खेलते रहे। इसके बाद ताजिये अपने अपने चौकों पर वापस चले गए। सुबह करीब साढ़े सात बजे कैलिया बस स्टैंड पर मोहम्मद अफजाल खान के आवास के बाहर फातिहा दी गई और लंगर का भी इंतजाम किया गया था। बुधवार अपरान्ह साढ़े तीन बजे एक बार फिर जुलूस शुरू हुआ, अंसारी विरादरी का ताजिया सबसे पहले उठा, इसके बाद निर्धारित रूट पर आगे बढ़ता हुआ जुलूस देर रात कर्बला पहुंचा जहां नम आंखों से ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से एसडीएम अभिनव कुमार यादव, सीओ परमेश्वर प्रसाद के निर्देशन में कोतवाल निगवेंद्र प्रताप सिंह सभी चौकी प्रभारियों व पुलिस बल के साथ ताजिया जुलूस में शामिल रहे। बारिश ने भी ताजिया जुलूस में खलल डाला।

Konch, Jalaun | Aug 5, 2026