फरसगांव: चिचाडी में खूनी वारदात, पत्थर से बुजुर्ग की हत्या, गुत्थी सुलझाने के लिए डॉग स्क्वाड टीम जांच कर रही
फरसगांव थाना क्षेत्र के ग्राम चिचाड़ी में दीपावली की रात मंगऊ राम वट्टी (60 वर्ष) की हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह शीतला मंदिर के पास उनका खून से लथपथ शव मिला। मृतक के सिर और चेहरे पर गंभीर चोट के निशान थे। घटनास्थल के पास खून लगा सीमेंट का पत्थर भी मिला है,जिससे सिर कुचलकर हत्या किए जाने की आशंका है।सूचना पर फरसगांव पुलिस,एफएसएल और डॉग स्क्वाड टीम जांच रही है