गरोठ: राहगीर अभियान के तहत लखमखेड़ी और देवरिया में अतिक्रमण हटाया गया, अधिकारियों ने किया निरीक्षण
गरोठ उपखंड में सार्वजनिक रास्तों से अतिक्रमण हटाने के लिए पायलट प्रोजेक्ट के रूप में संचालित "राहगीर अभियान" की सफलता के बाद अब इसे जिले की सभी तहसीलों में लागू किया जा रहा है। कलेक्टर अदिति गर्ग के निर्देशानुसार प्रशासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक मार्गों को अतिक्रमण मुक्त बनाने की कार्रवाई लगातार जारी है।