ढीमरखेड़ा: ढीमरखेड़ा क्षेत्र में राशन की 6.18 लाख की हेराफेरी, दो सेल्समैन व स्व सहायता समूह पर FIR दर्ज
कटनी के ढीमरखेड़ा क्षेत्र में शासकीय राशन में हेराफेरी के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश पर देवरी बिछिया राशन दुकान में 6 लाख 18 हजार 506 रुपए के खाद्यान्न की हेराफेरी के मामले में दो सेल्समैन और स्व सहायता समूह के खिलाफ ढीमरखेड़ा थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।