कोरांव: चौधरी जगदेव सिंह इंटर कालेज टीकर के संस्थापक जगदेव सिंह की जयंती व विद्यालय के वार्षिकोत्सव में विधायक शामिल हुए
कोरांव के टीकर स्थित चौधरी जगदेव सिंह इंटर कॉलेज में संस्थापक जगदेव सिंह की जयंती और वार्षिकोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक राजमणि कोल शामिल हुए। विद्यालय परिवार और क्षेत्र के लोगों ने उनका स्वागत किया। बच्चों ने गीत-संगीत, नृत्य और नाटक पेश किए। विधायक राजमणि कोल ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना की।