कोरांव: भारतीय किसान संघ ने तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपा
भारतीय किसान संघ उत्तर प्रदेश काशी प्रांत की अगुवाई में मंगलवार को कोरांव तहसील परिसर में किसानों ने प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चला। किसानों ने मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी के नाम उप जिलाधिकारी कोरांव ठाकुर प्रसाद को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में किसानों ने कई मांगें रखीं। इनमें उर्वरक की कालाबाजारी पर रोक लगाने की मांग की।