कोईलवर: बीरमपुर गांव में पूर्व के केस में समझौते को लेकर दो पक्षों में मारपीट, पांच लोग जख्मी, एक-एक आरोपी गिरफ्तार
गिधा थाना क्षेत्र के बीरमपुर गांव में पूर्व के एक मामले में समझौते को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान लाठी-डंडे, लोहे की रॉड और दाब से हमला करने में दोनों पक्षों के कुल पांच लोग जख्मी हो गए। सभी घायलों का इलाज आरा सदर अस्पताल मैं कराया गया। गिरफ्तार दोनों आरोपितों को मंगलवार की दोपहर 3:30 जेल भेज दिया गया। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।