नाथनगर: लालूचक में 101 कन्याओं को बांटे नए कपड़े, बेटियों की सुरक्षा-शिक्षा पर दिया जोर
शारदीय नवरात्र पर लालूचक में रालोजपा जिलाध्यक्ष व जनसेवक शिशुपाल कुमार ने 101 कन्याओं के बीच नए कपड़े बांटे। वस्त्र पाकर बच्चियों के चेहरे खिल उठे। इस दौरान उन्होंने कहा कि सनातन परंपरा में कन्याओं को मां दुर्गा का स्वरूप माना जाता है।