माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देश के आलोक में मिशन कायाकल्प के तहत योजनाओं का क्रियान्वयन प्रारंभ।
मिशन कायाकल्प के अंतर्गत छठ घाट निर्माण कार्य
मिशन कायाकल्प (New Asset Creation) के तहत ग्राम पंचायत मुहम्मदपुर खाजे, प्रखंड मड़वन, जिला मुजफ्फरपुर में छठ घाट निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित, स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित घाट की सुविधा उपलब्ध कराना है। इससे स्थानीय ग्रामीणों को छठ महापर्व के दौरान अर्घ्य अर्पित करने में सहूलियत मिलेगी तथा ग्रामीण आधारभूत संरचना एवं सामुदायिक सुविधाओं का विस्तार होगा।
मिशन कायाकल्प – ग्रामीण क्षेत्रों में नवीन परिसंपत्तियों का सृजन एवं जनसुविधाओं का विकास।
#JaiChhathiMaiya
#ChhathPujaMeinAaiyeBihar
#CMSamrat
#samratchoudhary
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
CMO Bihar