तिरहुत की धरती पर बंगाल के मंत्री उमेश कुमार राय का भव्य स्वागत! विधायक अजीत कुमार ने अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ देकर किया सम्मानित, बोले- बिहार की मिट्टी का बढ़ाया मान
मुजफ्फरपुर। पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री उमेश कुमार राय के मुजफ्फरपुर पहुंचने पर उनका भव्य एवं गर्मजोशी से स्वागत किया गया। पश्चिम बंगाल में हुए दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले मुजफ्फरपुर के लोगों के परिजनों को मुआवजे की राशि सौंपने पहुंचे मंत्री के सम्मान में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं कांटी विधायक इंजीनियर अजीत कुमार ने अपने समर्थकों के साथ विशेष स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया।
इस दौरान विधायक अजीत कुमार ने मंत्री उमेश कुमार राय को पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया। उन्होंने मंत्री के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाकर उमेश कुमार राय ने बिहार की मिट्टी का मान-सम्मान बढ़ाया है। यह पूरे बिहार के लिए गर्व की बात है।
विधायक ने कहा कि दूसरे राज्य में रहकर भी बिहार के लोगों के प्रति संवेदनशीलता और अपनापन दिखाना बेहद सराहनीय है। बंगाल हादसे में अपनों को खो चुके मुजफ्फरपुर के पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता पहुंचाने के लिए मंत्री का स्वयं यहां आना उनकी मानवीय संवेदना और सामाजिक जिम्मेदारी को दर्शाता है।
इस मौके पर स्थानीय कार्यकर्ता और कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।
बिहार की मिट्टी से जुड़ाव और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना की यह तस्वीर आपसी भाईचारे और मानवीय रिश्तों की मिसाल पेश करती है।
#TirhutNow #UmeshKumarRoy #AjitKumar #MuzaffarpurNews #BiharNews