जिला स्तरीय समीक्षा बैठक एवं प्रशस्ति पत्र वितरण समारोहस्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) एवं प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण, मुजफ्फरपुर
दिनांक 30.10.2026 को उप विकास आयुक्त श्री निशांत सिहारा की अध्यक्षता में जिला स्तर पर स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) (SBM-G) एवं प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) के अद्यतन प्रगति प्रतिवेदन के आधार पर जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों (BDO) एवं प्रखंड समन्वयकों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक का मुख्य उद्देश्य दोनों योजनाओं के अंतर्गत प्रखंडवार एवं योजनावार उपलब्धियों की समीक्षा करना, लंबित कार्यों की पहचान करना तथा निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश देना था।
बैठक में निम्नलिखित प्रमुख एजेंडों पर विस्तृत समीक्षा की गई—
1. स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) (SBM-G):
- वित्तीय वर्षवार वित्तीय प्रगति, उपयोगिता प्रमाण पत्र (UC) एवं व्यय की समीक्षा।
- O&M मद में प्राप्त राशि एवं उपयोगिता प्रमाण पत्र की स्थिति।
- 3105 मद के अंतर्गत आवंटन एवं व्यय की प्रगति।
- व्यक्तिगत घरेलू शौचालय (IHHL) की एंट्री एवं निर्माण की स्थिति।
- महादलित टोलों में IHHL निर्माण एवं लाभुकों को प्रोत्साहन राशि का भुगतान।
- IHHL की जियो टैगिंग एवं Payee ID निर्माण की प्रगति।
- प्रोत्साहन राशि भुगतान की स्थिति एवं लंबित मामलों का निष्पादन।
- WPU एवं Mini WPU तथा सामुदायिक परिसंपत्तियों की क्रियाशीलता।
- ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन (SLWM) के अंतर्गत डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण एवं यूजर चार्ज वसूली की समीक्षा।
- BWG, ODF, PWMU, DCMS तथा सहयोग शिविर एवं CGRS शिकायतों के निष्पादन की स्थिति।
**2. प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G):**
- आवास प्लस 2.0 के अंतर्गत जॉब कार्ड निर्गमन एवं मैपिंग की प्रगति।
- वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 में स्वीकृत आवासों के निर्माण एवं पूर्णता की स्थिति।
- वित्तीय वर्ष 2016-17 से 2021-22 तक के अपूर्ण आवासों की समीक्षा।
- मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना एवं मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास सहायता योजना की प्रगति।
- अपूर्ण आवासों, लंबित FTO एवं लाभुकों से संबंधित लंबित मामलों का निष्पादन।
- शहरी आवास योजना का लाभ प्राप्त करने के पश्चात ग्रामीण आवास योजना का लाभ लेने वाले लाभुकों से संबंधित मामलों की समीक्षा।
- आवास प्लस 2024 सूची के विरुद्ध प्राप्त आवेदनों की प्रखंडवार जांच की स्थिति।
- Area Officer App 2.0 के तहत BDO द्वारा किए गए स्थल निरीक्षण की समीक्षा।
**प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया गया सम्मानित**
समीक्षा बैठक के दौरान उत्कृष्ट कार्य एवं बेहतर प्रदर्शन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रखंड औराई, मीनापुर एवं मुशहरी के प्रखंड विकास पदाधिकारियों (BDO) तथा प्रखंड कुढ़नी एवं औराई के प्रखंड समन्वयकों (BC) एवं प्रखंड बोचहां के प्रखंड समन्वयक (BC) को उनके कार्यों के लिए उप विकास आयुक्त महोदय द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त महोदय ने सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करते हुए योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। साथ ही लंबित कार्यों का शीघ्र निष्पादन, नियमित क्षेत्र भ्रमण, लाभुकों से समन्वय एवं MIS प्रतिवेदन को अद्यतन रखने पर बल दिया।
बैठक में यह अपेक्षा व्यक्त की गई कि सभी प्रखंड निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्य करते हुए योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाएंगे तथा जिले की समग्र प्रगति सुनिश्चित करने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
समीक्षा, अनुश्रवण एवं उत्कृष्ट कार्यों को प्रोत्साहन के माध्यम से योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन ही बैठक का प्रमुख उद्देश्य रहा।
#CMSamrat
#SamratChoudhary
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
CMO Bihar
Rural Development Department, Government of Bihar