🚨 दस सूत्रीय मांगों को लेकर प्रधान संगठन का सीडीओ कार्यालय घेराव
📍 रुद्रप्रयाग: ग्राम प्रधानों ने अपनी दस सूत्रीय मांगों को लेकर मंगलवार को मोर्चा खोलते हुए सीडीओ कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। जिला प्रधान संगठन अध्यक्ष विजयपाल जगवाण के नेतृत्व में पहुंचे प्रधानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मांगों के शीघ्र निस्तारण की मांग उठाई।
🔹 ग्राम प्रधानों को न्यूनतम 20 हजार रुपये मासिक मानदेय
🔹 ग्राम पंचायत वार्ड सदस्यों को बैठकों में प्रतिभाग करने पर मानदेय
🔹 मनरेगा में श्रमिकों की उपस्थिति की प्रक्रिया पूरी तरह ऑफलाइन करने समेत अन्य मांगें शामिल।
⚠️ प्रधान संगठन ने चेतावनी दी कि मांगों पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को आगे भी जारी रखा जाएगा।
#रुद्रप्रयाग #ग्रामप्रधान #प्रधानसंगठन #सीडीओकार्यालय #दससूत्रीयमांग #उत्तराखंड
Rudraprayag, Rudraprayag | Sep 22, 2026